Massage for friends

English Poem

Hindi Poem !!

Kota

Portfolio

LABELS

» » अजनबी ख्वाहिशें

अजनबी ख्वाहिशें सीने में दबा भी न सकूँ;
ऐसे जिद्दी हैं परिन्दें कि उड़ा भी न सकूँ;

फूँक डालूँगा किसी रोज़ मैं दिल की दुनिया;
ये तेरा ख़त तो नहीं है कि जला भी न सकूँ;

मेरी ग़ैरत भी कोई शय है कि महफ़िल में मुझे;
उसने इस तरह बुलाया कि मैं जा भी न सकूँ;

इक न इक रोज़ कहीं ढूंढ ही लूँगा तुझको;
ठोकरें ज़हर नहीं हैं कि मैं खा भी न सकूँ।

Unknown

We are.., This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

Select Menu